नाबालिक को भगाकर मंदिर में सिंदूर लगाकर… किराए के मकान पर जब... - CG Sandesh

नाबालिक को भगाकर मंदिर में सिंदूर लगाकर… किराए के मकान पर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध..! पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार..

रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी का प्रलोभन देकर पहले अपहरण फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है । थाना प्रभारी कोतरा रोड निरीक्षक चमन सिन्हा को थाना कोतरारोड में दर्ज अपराध धारा 363 भादवि में गुम बालिका के दिनांक 07 अक्टूबर को सनत कुमार निषाद पिता जय लाल निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोतमरा के घर में होने की सूचना मिली।

जिस पर टीआई चमन सिन्हा के नेतृत्व में कोतरारोड पुलिस द्वारा संहेही के घर में दबिश दिया गया । बालिका आरोपी सनत कुमार के कब्जे में थी जिसे बरामद कर बालिका का महिला अधिकारी से कथन कराया गया । बालिका बताई कि दिनांक 23 सितम्बर 2020 को सनत कुमार शादी का प्रलोभन लेकर अपने बाइक में बिठाकर अपने घर कोतमरा ले गया था ।

जहां गांव के शिव मंदिर में सिंदूर लगाकर शादी किया हूं कहकर मोटरसाइकिल से गोरखा के एक किराए मकान में ले जाकर रखा जहां बगैर सहमति के शारीरिक संबंध बनाता था । बालिका कई बार सनत को घर छोड़ने को कहती तो उस पर दबाव बनाता था ।

बालिका के कथन एवं मुलाहिजा के आधार पर प्रकरण में धारा 366, 376 IPC 4,6 पास्को एक्ट विस्तार कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर सीजी 13 UH-8456 को जप्त किया गया तथा आरोपी को आज रिमांड पर भेजा गया था जहां जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें