मोटर सायकल से गिरने से हुई थी मौत.  - CG Sandesh

मोटर सायकल से गिरने से हुई थी मौत.

बागबाहरा थाना अंतर्गत फुलवारी डामर प्लांट के पास सड़क दुर्घटना में मोटर सायकल चालक की मौत होने पर पुलिस ने जांच उपरांत अपराध पंजीबद्ध किया है. जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2019 को मृतक ब्यासू राऊत एवं मुकेश यादव, ओमप्रकाश यादव तीनों ओमप्रकाश के मोटर सायकल से बागबाहरा से काम कर अपने गांव राटापाली उडिसा जा रहे थे. मोटर सायकल को ब्यासू राउत चला रहा था. इस दौरान NH 353 फुलवारी डामर प्लांट के पास ब्यासू राउत द्वारा मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर गिरने से ब्यासू राउत को सिर में गंभीर चोंट लगी एवं पीछे बैठे उसका साथी मुकेश यादव को भी चोट आया. ईलाज के दौरान मोटर सायकल चालक मृतक ब्यासु राऊत पिता दुखुराम राउन उम्र 18 साल साकिन राटापाली जिला नुआपाडा उडिसा की मौत हो गई. जिसपर कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304 (A) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें