Youtube बनेगा Google का अगला बड़ा शॉपिंग हब! वीडियो से सिलेक्ट कर सकेंगे मनपसंद प्रोडक्ट
Google अपने वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube को Amazon और Flipkart की तरह अगला शॉपिंग हब बनाने की तैयारी कर रहा है. अब यूजर्स Youtube पर दिखने वाले खिलौने, गैजेट्स और अन्य सामान ऑनलाइन बिक्री के लिए सिलेक्ट कर सकेंगे. वर्ल्ड की सबसे बड़ी वीडियो साइट YouTube ने हाल ही में क्रिएटर्स से Youtube सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके अपनी क्लिप में प्रोडक्ट फीचर को टैग और ट्रैक को कहा है. इसके बाद डाटा को एनालिटिक्स और शॉपिंग टूल से Google की पैरेंट्स कंपनी से लिंक किया जाएगा.
लिंक पर क्लिक कर खरीद सकेंगे प्रोडक्ट
Youtube की तरफ से प्रोडक्ट की वीडियो कैटेगरी बनाई जाएगी. इस वीडियो कैटेगरी में प्रोडक्ट को बिक्री के लिए लिस्ट किया जाएगा. जहां कस्टमर QR प्रोडक्ट कैटेगरी की लिंक पर क्लिक करके सीधे प्रोडक्ट की खरीद सकेंगे. इसके अलावा कंपनी एक अलग Shopify Inc की टेस्टिंग कर रही है. Youtube प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि कंपनी शॉपिंग फीचर की टेस्टिंग कर रही है. उन्होंने कहा कि जिन प्रोडक्ट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा उन पर निर्माता का कंट्रोल होगा. फिलहाल कंपनी इसे एक प्रयोग के तौर पर देख रही है.
ई-कॉमर्स स्टार्टअप बास्केट के प्रेसिडेंट Andy Ellwood ने कहा कि YouTube सबसे कम उपयोग की जाने वाली संपत्ति है. ऐसे में अगर Youtube में निवेश किया जाता है, इसमें काफी फायदा मिल सकता है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि Youtube इससे रेवेन्यू कैसे जनरेट करेगा. हालांकि सर्विस ने क्रिएटर्स के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर शुरू कर दिया है और पेमेंट पर 30% कटौती कर सकती है.
कोरोना काल में Google का बजट हुआ प्रभावित
कोरोना काल में Google का मार्केटिंग बजट काफी प्रभावित हुआ है. खासकर ट्रैवल और फिजिकल रिटेल सेक्टर से गूगल काफी प्रभावित हुआ है, क्योंकि इससे उसे बड़ा विज्ञापन मिलता था, जबकि इस दौरान ई-कॉमर्स की काफी बूम रही. लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग खूब की. ऐसे में Google ने Instagram की तरह ही शॉपिंग डेस्टिनेशन बनने की ओर कदम बढ़ाया है. Google भी इस मौके को नही छोड़ना चाहता है, उसकी तरफ से Youtube को शॉपिंग का बड़ा हब बनाने की कोशिश की जा रही है.