भैरोपुर से साल्हेतराई पर 04 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जप्त.
सांकरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर भैरोपुर से साल्हेतराई कच्चे रोड पर शिकारी डीपा से पहले एक आदमी से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये स्थान पर गवाहो के साथ रेड किया. जहां बिजली खंभा के नीचे एक आदमी दिखा जिसे घेंराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद जरकीन मे करीब 04 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब मिला. जिसे जप्त कर आरोपी संतकुमार पिता सोनऊ जाति सतनामी उम्र 40 साल साकिन भैरोपुर का कृत्य धारा 34(1) (क) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें