news-details

सोमनाथ टोंडेकर बने प्रदेश पत्रकार यूनियन छग के जिला अध्यक्ष

बागबाहरा - प्रदेश पत्रकार यूनियन के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने प्रदेश पत्रकार यूनियन छग की सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जिसमे प्रदेश पत्रकार यूनियन के सदस्यता अभियान के तहत सोमनाथ टोंडेकर को सदस्यता प्रदान कर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सान्याल के द्वारा समस्त प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से पत्रकार सोमनाथ टोंडेकर को महासमुंद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उक्त जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश पदाधिकारीगण प्रदेश संयोजक गिरीश राज एवं सतीश बौद्ध, नरेश कुमार विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष/ मिडिया प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष एनीशपुरी गोस्वामी, सचिव द्वय क्रिस्टोफर पाल एवं संतोष शर्मा , संभागीय महासचिव इस्माइल खान एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों सहित बागबाहरा पत्रकार संघ के रवि सेन , लोकेश्वर चन्द्राकर , महेश हरपाल , लितेश परमार , शहजान पाशा , अनिल सोनी , डिगेश चेलक , भास्कर राव , चर्चित नरेडिया , सत्या चन्द्राकर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सोमनाथ तोंडेकर ने कहा कि पत्रकार यूनियन छग द्वारा सौपे गए इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करूंगा एवम हमेशा पत्रकारों के हित एवं संगठन को मजबूत करने बेहतर प्रयास करूंगा ।




अन्य सम्बंधित खबरें