नाबालिग़ लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम अरेकेल में नाबालिग़ लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है.
लड़की के पिता ने बताया है कि 3 अक्टूबर 2020 को सुबह करीब 10.30 बजे लडकी अपनी सहेली के पास बसना जा रही हूं कहकर घर से निकली जो शाम तक घर नही आयी. जिसका उसकी सहेली के घर जाकर पुछा तो यहां नही आना बताये. जिसके बाद लड़की के पिता ने बसना थाना में शिकायत दर्ज करवाया है. अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें