कल रायगढ़ केलो पुल से छलांग लगाने वाली युवती की 20 घंटे में ... - CG Sandesh

कल रायगढ़ केलो पुल से छलांग लगाने वाली युवती की 20 घंटे में मिली लाश.! जांच में जुटी है जूटमिल पुलिस.. क्या ये उसी युवती की लाश है..?जल्द हो सकता है खुलासा..

केलो पुल से छलांग लगाने वाली युवती की 20 घंटे में मिली लाश । रेस्क्यू टीम की लगातार खोजबीन के बाद आज सुबह बाँझिंनपाली में युवती का शव नदी के किनारे मिला। जूटमिल पुलिस सिनाख्ति में जुटी हुई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

आपकों बता दें कि कल दोपहर एक युवती द्वारा केलो पुल के ऊपर से छलांग लगाकर नदी में कूद जाने से सनसनी मची हुई है। जूट मिल पुलिस मौके पर पहुंची है और युवती को तलाशने में गोताखोरों का प्रयास जारी है। घटना के करीब घंटे भर बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल पाया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कल दोपहर लगभग बारह से साढ़े बारह बजे के बीच एक युवती केलो नदी में जेल काम्पलेक्स की ओर जाने वाले पुल के उपर से छलांग लगा दी। इसके बाद मामले की जानकारी जूटमिल पुलिस को दी गई। ऐसे में जूटमिल चौकी प्रभारी अमित शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। नदी में युवती का कुछ भी पता नहीं चलने पर तत्काल उसकी तालाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया, जो नदी में युवती की तालाश कर रहे हैं। उक्त पंक्ति के लिखे जाने दोपहर लगभग दो बजे तक उसकी नदी में तालाश की गई थी और उसका कुछ भी पता नहीं चला था। सम्भवतः ये वही युवती है..!


अन्य सम्बंधित खबरें