कुसमुर से अवैध शराब जप्त.  - CG Sandesh

कुसमुर से अवैध शराब जप्त.

चौकी भंवरपुर अंतर्गत 12 अक्टूबर 2020 को ग्राम कुसमुर में एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम सलखण्ड में जयराम से पूछताछ कर वापस आते समय ग्राम खलखण्ड में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कुसमुर के एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी महुआ शराब रख कर ग्राहकों की तलाश कर रहे है. जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा.

पुलिस ने बताया कि मौके पर आरोपी बिहारी लाल राठिया ग्राम कुसमुर का अपने कब्जा में रखे एक पांच लीटर वाली जरिकेन में करीब 03 लीटर महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 ए आब0 एक्ट का पाये जाने से आरोपी बिहारी लाल राठिया पिता रोहीदास राठिया पर अपराध पंजीबद्ध किया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें