मोटर सायकल नहीं देने पर महिला से मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम लिमऊगुडा में मोटर सायकल नहीं देने पर महिला से मारपीट की गयी. जिसकी शिकायत पुलिस में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर 2020 के प्रात: करीब 08.00 बजे प्रेमाबाई साहू अपने घर में थी. तब गांव की सोनाली बाई उसके पास आयी और उसे बाहर बुलाकर बोली कि मेरे पति गांव जाऐगे कुछ समय के लिए आप मोटर सायकल दे दो.
जिसपर प्रेमाबाई साहू ने मोटर सायकल नहीं दूंगी बोली तो सोनाली बाई बोली तुम्हारा हमारा जान पहचान है और क्यों नहीं दूंगी बोल रही हो कहकर बहस करने लगी. जिसके बाद प्रेमाबाई साहू की मां क्यों देंगे मोटर सायकल बोली तो इतने पर से सोनाली बाई ने गाली गलौच करते हुऐ मारपीट करने लगी.
जिसे प्रेमाबाई छूडाने गयी तो उसे भी सोनाली बाई हाथ मुक्का से मारपीट की. फिर सोनाली बाई अपने घर चली गई और अपने पति अरूण मरकाम को बुलाकर ले आयी. जो अपने हाथ में धारदार जैसे कुछ वस्तु पकडा था. और प्रेमाबाई के घर के बाहर आकर उसका नाम चिल्लाते हुए बाहर निकल बोला. और जब प्रेमाबाई बाहर आयी तो उसके साथ गाली गलौच करते हुए मोटर सायकल नहीं दूंगी बोलती है कहकर तेरी इतनी अवकात कहते हुऐ तुझे जान से मार दूंगा कहते हुऐ मारपीट किया.
मामले की शिकायत पर अरूण मरकाम अथवा सोनाली बाई मरकाम पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.