ट्रक ने सायकल चालक और प्रदुषण जांच वाहन को मारी ठोकर, मामला दर्ज
कल सोमवार को दोपहर करीब 1:15 बजे ममता टायर्स के सामने ट्रक द्वारा एक सायकल चालक और वहां खड़ी प्रदुषण जांच वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा की ओर से आ ही ट्रक क्रमांक HR 55 W 3885 के चालक द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाते हुये आगे आगे जा रही सायकल चालक शंकरलाल साहू पिता परमानंद साहू उम्र 70 साल निवासी सलडीह को ठोकर मारते हुये खडी वाहन CG 04 HA 6626 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे सायकल चालक को चोट लगी है एवं खडी वाहन को ठोकर मारने से वाहन एवं प्रदुषण जांच उपकरण पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक HR 55 W 3885 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें