आबकारी निरीक्षक अनिल बंजारे की बड़ी कारवाही... अनिल बंजारे और... - CG Sandesh

आबकारी निरीक्षक अनिल बंजारे की बड़ी कारवाही... अनिल बंजारे और टीम ने 400 लीटर महुवा शराब सहित महुवा एवमं अवैध सामग्री पकड़ा..शराब माफ़ियाओं में खौफ का माहौल...

पान पानी और पालगी कद शहर में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों ने माहौल खराब कर रखा था, जिसे समय समय पर मुखबीर की सूचना पर पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग छापेमारी कार्यवाही करते पकड़ते आई है। इसी कड़ी में अनिल बंजारे और उनकी टीम ने दबिश देकर अवैध शराब निर्माण करनेवाले बड़े जखिरे का पर्दाफाश किया है जिसमे बड़ी मात्रा में महुआ शराब के साथ महुआ पास बरामद हुयी है।

सारंगढ़ के आबकारी विभाग ने कच्ची शराब निर्माण करने वाले अनगिनत जखीरे पकड़े इसी कड़ी में मंगलवार को एक बार फिर मुखबिर की सुचना पर आबकारी निरीक्षक अनिल बंजारे की टीम ने इलाके के थीपा जंगल दबिश देकर कच्ची शराब निर्माण करनेवाले जखिरो का पर्दाफाश किया है जिसमे शराब निर्माण के उपयोग में आनेवाले उपकरण सहित बड़ी मात्रा में महुआ शराब 400 सौ लीटर व 2 हजार किलो महुआ पास जब्त किया गया।

लिहाजा कार्यवाही को लेकर आबकारी निरीक्षक अनिल बंजारे ने बताया की आरोपियों को ट्रेस कर लिया है जिन्हें जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।

बहरहाल आबकारी विभाग की दबिश के बाद अवैध शराब निर्माण कारोबारियों में दहसत का माहौल व्याप्त है, तथा अंचल वासी अनिल बंजारे की इस कार्यवाही पर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें