मोटरसायकल से 10 लीटर महुआ शराब ले जाते एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

मोटरसायकल से 10 लीटर महुआ शराब ले जाते एक गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस ने 14 अक्टूबर 2020 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भानपुर नया तालाब के पास से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम भानपुर का अशोक नायक नाम का व्यक्ति अपने हिरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल CG 06 P 7360 में अवैध रूप से काला कलर बैग के अन्दर एक प्लास्टिक डिब्बा जरकीन में महुआ शराब बिक्री हेतु बागबाहरा से भानपुर की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी को रोककर पुछताछ करने पर हिरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल क्र. CG 06 P 7360 में एक काला रंग के बैग के अन्दर एक दस लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर महुआ शराब रखना स्वीकार कर पेश किया.

जिसपर उक्त शराब को जप्त कर आरोपी अशोक नायक पिता स्व. पुनित राम नायक उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड नं 01 भानपुर को गिरफ्तार किया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें