पुलिस अधीक्षक 2 लापरवाह एवं अनुशासनहीन कर्मचारियों के लिया क... - CG Sandesh

पुलिस अधीक्षक 2 लापरवाह एवं अनुशासनहीन कर्मचारियों के लिया किया दण्डादेश जारी, 1 की वेतनवृद्धि रोकने तथा दुसरे को किया सेवा से पृथक.

चौकी टुहलू थाना कोमाखान में तत्कालीन पदस्थ आरक्षक क्रमांक 772 छोटेलाल बर्मन द्वारा प्रधान आरक्षक मोहर्रिर से दूर व्यवहार करना तथा मुंशी की अनुपस्थिति में चौकी का रोजनामचा गायब कर कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता,  उदासीनता एवं घोर लापरवाही करना पाये जाने पर उनके विरूद्ध विभागीय जांच की गई जिसमें उनके ऊपर लगाये गये आरोप प्रमाणित पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा आरक्षक क्रमांक 772 छोटेलाल बर्मन का एक वर्ष के लिए वेतनवृद्धि रोके जाने का दण्ड पारित किया गया ।

तथा अवैध रूप से पैसे का लेनदेन पाये जाने के गंभीर आरोप लगे चौकी टुहलू में तत्कालिक पदस्थ आरक्षक क्रमांक 325 देवेन्द्र बांधे को उनके विरूद्ध संस्थित विभागीय जांच के प्रमाणित होने पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा आज दिनांक 16.10.2020 को आरक्षक क्रमांक 325 देवेन्द्र बांधे को सेवा से पृथक किये जाने का आदेश पारित किया ।

इस प्रकार पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त आदेश के मार्फत यह दर्शा दिया है कि पुलिस विभाग में कोई भी लापरवाह एवं अनुशासनहीन अधिकारी/कर्मचारी बर्दाश्त नहीं किये जाएगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें