जशपुर की नाबालिग लड़की को ले आया जिला रायगढ़....बेटी को लाने ग... - CG Sandesh

जशपुर की नाबालिग लड़की को ले आया जिला रायगढ़....बेटी को लाने गए परिजनों पर किया गया प्राणघातक हमला..लड़की के परिजन पुलिस के शरण मे..

खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है। जहां 9 तारीख को एक नाबालिग के अपहरण की घटना सामने आई है। जिसमे यह बात सामने आ रही है कि अपहृत बगीचा थाने के ग्राम झिकि की नाबालिग है।

परिजनों के बताए अनुसार पहले परिवार वालों ने यह समझा कि युवती आस पास गांव में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां चली गई होगी। पर बाद में फ़ोन वगैरह से पता लगाते लगाते यह पता लगा कि नाबालिग रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम तोलमा में है।

आज परिजन पते के अनुसार संबंधित जगह पहुंचे तो वहां नाबालिग से मुलाकात हुई, जिसके बाद नाबालिग घर आने को परिवार वालों के साथ हो ली तो, समुदाय विशेष के लोग परिजनों के पहुंचने के बाद आरोपी और आरोपी परिवार के साथ पारंपरिक हथियारों के साथ परिजनों मारपीट के उद्देश्य से घेर लिए, और थोड़ी देर बाद ही मारपीट भी होने लगी, जिसके बाद परिजन किसी तरह जान बचाकर भागे और बगीचा पुलिस की शरण मे पहुंच गए। जिसके बाद नाबालिग के अपहरण के साथ सारा वृतांत कह सुनाया। जिसके बाद बगीचा पुलिस भी एक्शन में है और घटना स्थल की ओर पुलिस टीम रवाना कर दी है।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक और नाबालिग को बरामद करने बगीचा पूलिस टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है बहुत जल्द नाबालिग और आरोपी दोनो को बरामद कर लिया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें