जनपद उपाध्यक्ष के घर बदमाशों ने घुसकर किया हमला, बाल-बाल बचा परिवार, पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को किया गिरफ्तार..
जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष प्रवीण यादव के घर आज दोपहर बदमाशों ने हमला बोल दिया, बदमाश तलवार चाकू लेकर उनके घर घुस गए, जनपद उपाध्यक्ष स्वयं इस दौरान अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे, बदमाश कोई बड़ा हादसा करते इससे पहले ही परिवार के सदस्यों ने हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिससे उनकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ तलवार और चाकू लेकर प्रवीण यादव के घर हमले की नियत से घुसा, प्रवीण यादव इस दौरान अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे बदमाशों ने उन पर हमला शुरू करते उससे पहले ही परिवार के सभी सदस्यों ने मोहल्ला करना शुरू कर दिया जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद एसडीओपी संजय ध्रुव और कोतवाली
प्रभारी विकास बघेल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके
थे, पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अंत मे आरोपियों को घेराबंदी कर
धर दबोचा।
कोतवाली प्रभारी विकास बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि
गांव का एक युवक अफरोज अपने कोकड़ी निवासी दो साथियों के साथ जनपद
उपाध्यक्ष के घर हथियारों से लश होकर हमले की नियत से घुसा था जिन्हें
गिरफ्तार कर लिया गया है।