मोबाइल चोरी के संदेह में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या..आरोप... - CG Sandesh

मोबाइल चोरी के संदेह में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या..आरोपी जेल दाखिल..आज सुबह हुवे हत्या की गुत्थी रायगढ़ पुलिस पुलिस ने महज कुछ घण्टो में सुलझाई..

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनुआपाली में आज सुबह हुई हत्या की गुत्थी को चक्रधर नगर पुलिस ने चंद घंटों के बाद सुलझा ली है। आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को मोबाइल से ग्राम मनुवापाली में छोटू चौहान पिता नानकुन चौहान उम्र 35 साल निवासी लामीदरहा थाना चक्रधरनगर का शव उसके मनुवापाली किराये मकान अंदर पड़ा होने की सूचना मिला ।

सूचना पर थाने से टीआई अभिनव कांत, सब इंस्पेक्टर डी.के. बहिदार एवं हमराह स्टाफ रवाना हुए । मौके पर मृतक के बड़े भाई कलाकंद चौहान 40 वर्ष निवासी लामीदरहा बताया कि मनुवापाली अपने ससुराल में रहता है । उसका छोटा भाई छोटू चौहान की पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी वह अपनी एक बेटी के साथ किराये मकान लेकर मनुवापाली में रहता था और एमएसपी प्लांट में मजदूरी का काम करता था । कुछ दिन छोटू का पैर जल गया था जिस कारण वह प्लांट काम पर नहीं जा रहा था ।

कलाकंद चौहान ने बताया कि उसका ससुर आनंद राम पहले भी छोटू चौहान को उसके घर से रुपए चोरी करने की बात को लेकर झगड़ा विवाद किया था । बीती रात के रात्रि भी छोटू के घर जाकर मोबाइल चोरी किए हो वापस करो कहकर गाली गलौज, झगड़ा किया था । आज सुबह जब घरवाले उठे तो छोटू के मकान अंदर उसका शव पड़ा देखे जिसकी किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी

कलाकंद चौहान द्वारा उसके ससुर आनंद राम पर हत्या की शंका जाहिर कर घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराया रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 302 भादंवि आरोपी आनंदराम चौहान पिता सोनाराम चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी मनुवापाली थाना चक्रधरनगर के विरूद्ध दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर उसने मोबाइल चोरी की बात को लेकर सोते वक्त छोटू चौहान की धारधार टांगी से हत्या करने की बात स्वीकार किया है । आरोपी आनंद राम से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें