news-details

अरपा नदी में दो जगहों पर 100 करोड़ रुपए की राशि से प्रस्तावित बैराज बनाने के लिए विभाग ने शरु प्रक्रिया शुरू

अरपा नदी में दो जगहों पर 100 करोड़ रुपए की राशि से प्रस्तावित बैराज के लिए जलसंसाधन विभाग में प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान में टेंडर ओपन होने के बाद डाले गए फर्मों का पूर्व पात्रता परीक्षण चल रहा है। जल्द ही विभाग से इसके लिए वर्कआर्डर जारी होंगे।

शहर में अरपा नदी में दो जगह शिवघाट व पचरीघाट पर प्रस्तावित बैराज बनने हैं। इसके लिए जल संसाधन विभाग में 29 सितंबर को टेंडर डाला गया था। टेंडर डाले जाने के ओपन होने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था।

13 अक्टूबर को टेंडर ओपन किया गया है जिसमें शिवघाट में चार फर्म व पचरीघाट में तीन फर्म ने टेंडर डाले हैं। विभाग अब इन फर्मों का पूर्व पात्रता परीक्षण कर रहा है।

मसलन पंजीयन,टर्नओवर आदि स्थिति जांच की जा रही है। पूर्व पात्रता परीक्षण के बाद जिस फर्म के सबसे कम रेट होंगे उसे ही प्रस्तावित बैराज बनाने का काम दिया जाएगा।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आरपी शुक्ला के मुताबिक जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर वर्कआर्डर जारी किए जाएंगे।





अन्य सम्बंधित खबरें