चाचा के साथ क्यो झगड़ा करता है कहने पर लोहे का छुरा से शरीर के कई जगह किया वार.
ग्राम दलदली में तेरा चाचा के साथ क्यो झगड़ा करता है कहने पर लोहे का छुरा से वार करने पर अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर को करीब शाम 04 बजे नोहर सिदार, रिंकु सिदार तथा उत्तरा यादव तीनो रिंकु के घर के बाहर चौक में बैठे थे.
जहाँ नोहर सिदार ने रिंकु सिदार को बोला कि कल तेरा चाचा वीणाधर सिदार के साथ क्यो झगड़ा हुआ था, वीणाधर तेरे से बड़ा है क्यो मारपीट करता है बोला. इस बीच वहां पर वीणाधर सिदार भी आ गया और वो भी रिंकु सिदार से बोला कि तु मुझे कल क्यो मारा था. तो रिंकु सिदार आक्रोश में आकर उसके चाचा वीणाधर को मां बहन की गाली देकर उससे झगड़ा करने लगा एवं नोहर सिदार से बहस करने लगा. उसके बाद रिंकु अपने घर चल दिया और घर से लोहे का एक छुरा ले कर आया और अश्लील गाली गलौच करते हुये हत्या करने की नियत से नोहर सिदार के गले ,छाती एवं पेट गर्दन ,बांये हाथ में कई जगह छुरा से वार कर दिया एवं उसके चाचा वीणाधर को भी गले में वार कर दिया जिससे वे लोग खुन से लथपथ हो गये थे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिंकु सिदार के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.