चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए अकेले रह रही महिला... - CG Sandesh

चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए अकेले रह रही महिला से लुटे रुपये.


पिथौरा अंतर्गत लहरौद में लूट एवं जान से मारने के नियत से घर में घुसने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि निर्मला पिंपलकर अपने पुत्र हेमंत पिंपलकर के साथ पिछले एक सप्ताह से रायपुर में रह रही थी. और 18 अक्टूबर को बस से पिथौरा वापस आकर अपने घर पर लगभग 1:30 बजे खाना बना रही थी.

इस दौरान निर्मला को किसी के घर के अन्दर घुसने कि आहट सुनाई दी तो निर्मला किचन से निकलकर दरवाजे कि ओर गई. जहाँ एक व्यक्ति लूट एवं जान से मारने के नियत से घर के बीच वाले कमरे तक घुस आया था. जिसे देखकर निर्मला घबरा गई और निर्मला के द्वारा कौन हो पूछने पर उसने चाकू निकाल लिया और रूपये की मांग करने लगा. और पैसा नही दोगे तो जान से मार दूंगा कहने लगा.

आरोपी ने निर्मला के बाल पकड कर धक्का दिया और वही पास मे रखे उसके पर्स से 2000/रूपये छिनकर निकाल लिया और पैसा कहा रखी है कहकर अपने हाथ में रखे चाकू से निर्मला पर वार करने लगा. बीच बचाव करने से निर्मला के दोनो हाथो की उंगलिया कट गई है तथा वार करने वाले अज्ञात व्यक्ति के हाथ में भी चोट आई है.

निर्मला द्वारा अपने बचाव के लिए आवाज लगाने पर अज्ञात व्यक्ति घबराकर वहा से भाग गया. मामले ने पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध धारा 394-IPC, 450-IPC, 506-IPC कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें