सट्टापट्टी नामक जुआ खिला रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया.
सरायपाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम संतपाली में तेजराम देवांगन को अपने घर के बाहर रोड किनारे आम जगह पर सट्टापट्टी नामक जुआ खिलाते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम संतपाली पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया. जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाटपेन, एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती 10000 रू. करीबन एवं नगदी रकम 5500 रूपये जुमला किमती 15,500 रूपये मिला. जिसे जप्त कर तेजराम देवांगन पिता स्व. सुखरूराम देवांगन उम्र 41 साल ग्राम संतपाली का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें