ट्रेक्टर को रोड में खड़े किया है कहकर शराब के नशे में मारपीट, कोटवार से शिकायत करने गयी पत्नी तो बेटी को अकेला देखकर उसके साथ भी किया मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ट्रेक्टर को रोड में खड़े किया है कहकर मारपीट गाली गलौच करने वालो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सेम कुमार 19 अक्टूबर 2020 करीबन 02.00 बजे ग्राहक भोगीलाल चौहान काशीपाली पहुंचाने के लिये ट्रेक्टर में ईट भरकर रोड किनारे ट्रेक्टर में खडे कर पानी वगैरह पी रहे थे कि ईट भट्टा एवं मकान के सामने के रहने वाला जगबन्धु पटेल शराब के नशे में मोटर सायकल से आकर ट्रेक्टर को रोड में खडा किया है कहकर अश्लील गाली देने लगा तब प्रार्थी ट्रेक्टर को खाली करने वहां से निकल गया.
नशे के हालत में अश्लील गाली करते रहने से प्रार्थी सेम कुमार की पत्नि कोटवार को बताने गयी. तब सेम कुमार की बेटी रितु को अकेली देखकर जगबन्धु ने घर में रखे बांस का डण्डा से मारपीट किया. जिससे रितु के पीठ में चोट लगा है. बाद ईट खाली कर घर वापस आने से सेम कुमार की पत्नि ने उसकी बेटी को मारपीट के संबंध में बताया.
तभी जगबन्धु का लडका जितेन्द्र वहां आकर सेम कुमार को अचानक हाथ थप्पड व डण्डा से मारा. और गाली गलौच करते हुए तुम लोग हमसे जुबान लडाते हो कहकर जान से मारने की धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगबन्धु पटेल और जितेन्द्र पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया है.