आने जाने के लिए जगह छोडकर धान मिजाई करो कहने पर गाली गलौच और मारपीट.
जगह छोडकर धान मिजाई करने कहने पर, गाली गलौच और मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया टाड़ा में गोवर्धन बंजारा ने 20 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे धान मिजाई करने थ्रेसर मशीन मंगवाया था. जिसे सार्वजनिक स्थान जहां पर आने जाने में असुविधा हो रही थी उसी जगह धान मिजाई के लिए थ्रेसर मशीन को खडे करवाया दिया. जिसपर भारत बंजारा आने जाने के लिए जगह छोडकर धान मिजाई करने कहने पर गोवर्धन बंजारा झगडा विवाद कर गाली गलौच करने लगा. जिसपर थ्रेसर मशीन वाला मशीन लेकर चला गया.
इसके बाद झगडा विवाद में आपसी समझौता हो गये लेकिन शाम करीब 05 बजे गोवर्धन बंजारा की पत्नि गीता बाई भारत बंजारा लोगो को धान मिजाई करने नहीं दिये कहकर गंदी गंदी गाली गलौच दे रही थी, जिसे गाली देने से मना करने पर गोवर्धन बंजारा की पत्नि गीता बाई बंजारा अपने पति एवं लडका के साथ गाली गलौच करते गोवर्धन बंजारा हांथ में डंडा लेकर भारत बंजारा के घर अंदर घुसकर डंडा से भारत बंजारा के सिर एवं पीठ में मारपीट किये और जान से मारने की धमकी देकर मेरे घर से भाग गये.
मामले की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.