मारपीट और गाली गलौच पर मामला दर्ज  - CG Sandesh

मारपीट और गाली गलौच पर मामला दर्ज

सरायपाली के इस्लाम मोहल्ला में मारपीट और गाली गलौच होने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर 2020 के रात्रि करीबन 20:30 बजे अनुपमा भोई खाना खाकर घर के बाहर बैठी थी. उसी समय मोहल्ले का संतोष डडसेना और डब्लू खान किसी बात पर अश्लील गाली गलौच कर रहे थे. जिसे अनुपमा भोई के पिता लालता प्रसाद उनको समझा रहे थे.

फिर अचानक संतोष डडसेना और डब्लू खान आवेश में आ गये और अनुपमा के पिता के साथ मारपीट करने लगे जिसे देखकर अनुपमा भोई के परिवार वाले छुडाने गये तो संतोष डडसेना उसकी पत्नी चंदा डडसेना उसका बेटा एवं डब्बू खान एक राय होकर अश्लील गाली गलौच करते हूऐ तुम लोग हम लोगों को सिखा रहे हो कहते हुए अनुपमा भोई का बाल खिचकर हाथ मुक्का से मारपीट किये. उसकी माता नीराबाई, पिता लालता प्रसाद, बुआ लता बाई, बहन आंचल भोई के साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किये है. और जाते जाते जान से मार देगें हमारा क्या कर लोगे कहते हुऐ धमकी दिऐ है. जिससे उन्हें चोट आई. मामले की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें