news-details

मजदूरी कर घर लाैट रही थी महिला..स्कूल के पास पीछे से मुंह दबा कर दबाेच लिया और उसके साथ जबरन किया दुष्कर्म..पँचायत में मामला निपटाने की नाकाम कोशिश...

मजदूरी कर घर लाैट रही 21 वर्षीय महिला काे युवक ने स्कूल के पास पीछे से मुंह दबा कर दबाेच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

मामले की जानकारी पर गांव में पंचायत बुलाई गई और गलती का एहसास कराने के लिए सजा दिए जाने की बात कही गई। लेकिन पीड़ित नहीं मानी और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर आराेपी की तलाश शुरू की है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय महिला ने पुलिस काे जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर काे वह चचेरी बहन के साथ प्लास्टर का काम करने के लिए गई थी। काम से वापस आने में उसे अंधेरा हाे गया था, उसकी बहन अपने घर चली गई। जब वह अपने घर की ओर जाने के लिए स्कूल के पास पहुंची। तभी गांव के तेजराम मांझी पिता कनहई राम ने उसे पीछे से दबाेच लिया और मुंह दबा कर स्कूल के पीछे ले गया। मुंह दबाने के कारण वह शाेर भी नहीं मचा पाई।

आराेप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए तेजराम ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह से भाग कर घर आई महिला ने परिवार के लाेगाें काे जानकारी दी। जिसके बाद मामला सरपंच और समाज के लाेगाें तक पहुंचा। दुष्कर्म की घटना काे लेकर गांव में ही पंचायत बुला कर आराेपी काे कुछ लाेग गलती का एहसास कराने और गांव में ही सजा देने की बात कहने लगे। लेकिन पीड़ित नहीं मानी और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।




अन्य सम्बंधित खबरें