फिल्मी स्टाइल में दीवार में छेद कर...ज्वेलरी शॉप में महंगे ज्वेलरी पर अपना हाथ साफ कर गए चोर....रायगढ़ जिले की घटना..
घरघोड़ा। कोरोनाकाल में बेरोजगारी चरम पर है आम से लेकर गरीब तबके के परिवार भुखमरी से जूझ रहा है। लॉक डाऊन के दौरान लाखों परिवार के सामने भुखमरी और गरीबी किस निर्मित हो चुकी है इस कारण से जिले में अपराध भी बढ़ता जा रहा है।

अपना घर परिवार चलाने के लिए आम और सीधे लोग भी चोरी चकारी करने पर
उतारू हो चुके हैं । आज फिल्मी स्टाइल में दीवार में सेंधमारी कर चोरी की
घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल रही है। घरघोड़ा नगर में चोरों ने
ज्वेलरी शॉप में दीवार तोड़कर महंगे ज्वेलरी पर अपना हाथ साफ कर दिया है।

मिल
रही जानकारी के मुताबिक घरघोडा मेन रोड स्थित दुर्गा मेडिकल स्टोर के
सामने माँ बंजारी ज्वेलर्स में चोरों ने बीते रात दुकान के पीछे से दीवाल
में छेद करके सेंधमारी करते हुए दुकान में तिजोरी से बाहर शो केश में लगे
चांदी के सामानों को उड़ा ले गये।
साथ ही तिजोरी में भी हांथ साफ करने
की कोशिश की गई थी जिसमे चोरों को सफलता नही मिली । दुकान में लगे 6
सीसीटीवी कैमरे में से 4 कैमरे उड़ा ले गए । चोरी के समान की लागत का
अनुमान लगाया जा रहा है। घरघोडा पुलिस मौके पर पहँच गई है सघनता से जाँच
पड़ताल शुरू कर दी है। सीसी फुटेज को खँगालने के लिए पुलिस ने सीसी टीवी
कैमरे के हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया है। आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
