बेन्दारी के अमरसाय साव के घर में बाड़ी से 10 नग गांजा के पौधा... - CG Sandesh

बेन्दारी के अमरसाय साव के घर में बाड़ी से 10 नग गांजा के पौधा बरामद.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बेन्दारी में एक घर के बाड़ी में लगाया हुआ 10 नग/बडा हरी पत्तेदार टहनी युक्त गांजे का पौधा कुल वजन 10 किलोग्राम कीमती करीबन 20,000 रूपये को पुलिस ने जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेन्दारी में अमरसाय साव घर बाडी में तलाशी लिया गया. जहाँ मादक द्रव्य  गांजा के पेड़ को घर बाडी में अलग-अलग स्थानो पर लगे मिला. जिसे पुलिस ने उखाड कर जप्त किया.  

मामले में आरोपी अमरसाय साव पिता देवधर साव उम्र 52 वर्ष साकिन बेन्दारी थाना सरायपाली का कृत्य अपराध धारा 20(क) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें