फर्नीचर दुकान से चोरी - CG Sandesh

फर्नीचर दुकान से चोरी


वार्ड क्र.8 मेन रोड बागबाहरा में स्थित शर्मा का फर्नीचर दुकान से चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि उक्त प्रतिष्ठान का संचालक अक्षय लाल 22 अक्टूबर को रात्रि 08:00 बजे दुकान बंद किया, तथा 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे दुकान का शटर खोला तो देखा कि दुकान का सामान इधर -उधर बिखरा था और पीछे की खिडकी का दरवाजा खुला मिला.

संचालक द्वारा सामान का मिलान करने पर दुकान करीब 35,174 रुपये का विभिन्न सामान गायब मिला. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें