ग्राम लम्बर में अवैध शराब के ख़िलाफ कार्यवाही. - CG Sandesh

ग्राम लम्बर में अवैध शराब के ख़िलाफ कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस ने 23 अक्टूबर 2020 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम लम्बर और ढौटीकौना रास्ते पुल के पास में एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये तो एक व्यक्ति मिला जिसे अपना नाम पता पूछने पर अपना जनकराम साहू पिता गंगाराम साहू जाति तेली उम्र 50 साकिन ढौटीकौना का रहने वाला बताया. एवं पास रखे में एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब पेश किया. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी पर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

वहीं मुखबीर की सूचना पर ग्राम लम्बर में गिरधारी साहू व मोहनलाल साहू नामक व्यक्ति को अपने-अपने झोपड़ीनुमा ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि ग्राम लम्बर पहुंचकर गिरधारी साहू तथा मोहनलाल साहू के झोपड़ीनुमा ठेला में दबिश दिया. जहाँ शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. तथा आरोपी गिरधारी साहू के कब्जे से एक 180ml वाली खाली शीशी में लगभग 100ml भरा देशी प्लेन शराब , 02 नग प्लास्टिक गिलास जुमला कीमती 80 रू. एवं मोहनलाल साहू के कब्जे से एक 180ml वाली खाली शीशी में लगभग 100ml भरा देशी प्लेन शराब , 02 नग प्लास्टिक गिलास जुमला कीमती 80 रू. जप्त कर दोनों के विरुद्ध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार करअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें