छत्तीसगढ़ : घर में घुसकर 5 हथियार बन्द लोगों ने की डकैती, लाखों के गहने-जेवर पार..पीड़ित को भी ले गए थे अपने साथ..!
जांजगीर चांपा : प्रदेश में इन दिनों अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बड़ रहा है। जहां सबसे अधिक चोरी और लूट की घनाएं हुई है। इस बीच आज जांजगीर चांपा में एक डकैती की घटनाा सामने आई है जहां कुछ डकैत घर में घुसकर लाखों के गहने-जेवर लेकर फरार हो गए है। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे कर लोगों से पूछताछ कर रहे है।
क्या है पूरा मामला:-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डकैती, चोरी तथा लूट की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासी दहशत में है। वहीं तांडुलडीह गांव में शुक्रवार की रात जब पीडि़त इतवारी प्रसाद सोने के लिए जा रहा था तभी कुछ नकाब पोश लोग घर मेंं घुस आए। पीडि़त प्रसाद ने बताया कि पांच लोग नकाब पहने हुए थे जिनके हाथों में शस्त्र था। उस वक्त घर में डेढ लाख रुपए नगद और सोना चांदी के कुछ जेवर थे। आरोपियों ने नगद व जेवर को एक थैले में डाल लिया और पीडि़त इतवारी को साथ में उठा कर ले गए। वहीं पुलिस के भय से आरोपियों ने पीडि़त को रास्ते में ही छोड़ दिया जिसके बाद पीडि़त बारद्वार थाना पहुंच कर घटना क्रम की रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां बारद्वार थाना द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।