गढ्ढा क्यों खोद रहे हो कहकर बाप-बेटा ने महिला से की मारपीट - CG Sandesh

गढ्ढा क्यों खोद रहे हो कहकर बाप-बेटा ने महिला से की मारपीट

बागबाहरा थाना अंतर्गत घुंचापाली में गढ्ढा क्यों खोद रहे हो कहकर बाप बेटा ने महिला से की मारपीट मामला दर्ज किया गया है.

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने बताया कि अरूणा चंद्राकर 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे अपने घर से निकलने वाली नाली में पानी के लिए सोखता गढ्ढा बनाने हेतु गढ्ढा खुदाई कर रही थी. तभी करीब 7:30 बजे के आसपास गजेन्द्र चंद्राकर व कोदू चंद्राकर दोनों बाप बेटा आये और यहां पर गढ्ढा क्यों खोद रहे हो कहकर अरूणा के साथ गाली गलौज करने लगे. जिसे अरूणा द्वारा गाली गलौज करने से मना की तो जान सहित मारकर फेंक देंगे कहकर दोनों बाप बेटा अरूणा के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये. महिला ने बताया कि कोदूराम चंद्राकर ने उसके गले को पकड कर दबा दिया व जमीन में गिरा दिया. मारपीट करने से अरूणा के गले में सूजन आ गया है व खून निकला है. मामले की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें