ट्रक के पीछे टकराने से मोटरसाइकल चालक की मौत. - CG Sandesh

ट्रक के पीछे टकराने से मोटरसाइकल चालक की मौत.

थाना सिंघोड़ा अंतर्गत ग्राम घाटकछार के पास ट्रक के पीछे टकरा जाने से मोटर साइकल चालक की मौत होने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक कौशल भोई 24 अक्टूबर को अपनी मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पलेण्डर क्रमांक CG 06 7551 को चलाते हुये अपने कालेज पढाई के काम से सरायपाली आया था.

जहाँ से वह अपने कालेज पढाई की काम निपटाकर ग्राम बिरहीपाली उडीसा जा रहा था कि लगभग शाम 18:30 बजे ग्राम घाटकछार के पास NH53 रोड के उपर ट्रक क्रमांक CG 07 CA 3466 के चालक द्वारा अपने ट्रक को रोड के उपर बिना संकेत एवं पार्किग लाईट जलाये लापरवाही पूर्वक खडा कर दिया था, जिससे मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर क्रमांक CG 06 7551 का चालक कौशल भोई द्वारा अपने वाहन को चलाते हुये ट्रक के पीछे टकरा गया.

ट्रक से टकराने पर मोटर सायकल चालक कौशल भोई के सिर में गंभीर चोट एवं अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण बेहोश हो गया तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसे हाईवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा उठाकर ईलाज हेतु CHC सरायपाली ले गये थे. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले CHC सरायपाली पहुंचकर पता किये तो कौशल भोई का मृत्यु हो चुका था. मामले में आरोपी वाहन ट्रक चालक के विरूध्द अपराध धारा 304ए पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें