news-details

पिथौरा में व्यवसायी के घर डकैती के प्रयास करने वाला मास्टर माईंड़ विकास प्रधान (मैकेनिकल इंजीनियर ) सहित अन्य 04 आरोपी गिरफ्तार.

लाखो के कर्ज में डूबे होने के कारण, व्यवसायी के घर नगदी करोड़ो रूपया मिलने की संभावना पर डकैती डालने करने की रचि थी साजिश।

आरोपियो से 01 नग 7.62 रिवाल्वर, 02 नग जिन्दा कारतूस, 01 नग कत्ता व घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मो0सा0 जप्त।

घटना में छ0ग0 के अलावा बरगढ़, ओड़िशा के भी हिस्ट्रीशीटर आये थे डकैती डालने।

प्रार्थी नंदू मोहंती पिता रूसिया मोहंती उम्र 44 वर्ष सा0 वार्ड नं0 11 बार चौक पिथौरा के घर दिनांक 22.10.2020 को हुये डकैती के प्रयास के मामले में पूर्व में ओड़िशा के दो आरोपी व सरायपाली महासमुंद के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा उक्त घटना के संबंध में संलिप्त सभी आरोपियो की पतासाजी एवं गिरफ्तार करने हेतु सायबर सेल टीम एवं थाना पिथौरा की टीम को निर्देशित किया गया था। जिसपर टीम द्वारा घटना दिनांक से ही अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

पूर्व में पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ व सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी सहायता से प्राप्त जानकारी पर यह ज्ञात हुआ की उपरोक्त घटना का मास्टर माईड़ विकास प्रधान ग्राम बरबसपुर थाना बसना हाल प्रोफेसर कॉलोनी रायपुर। जिसके आधार पर सायबर सेल एवं थाना पिथौरा के टीम पूर्व में पकड़े गये आरोपियों के निशानदेही पर आरोपी विकास प्रधान पिता नंदलाल प्रधान उम्र 29 वर्ष ग्राम बरबसपुर थाना बसना हाॅल प्रोफेसर काॅलानी रायपुर को रायपुर प्रोफेसर काॅलोनी से पूछताछ पर आरोपी विकास प्रधान द्वारा बताया गया कि आरोपी विकास प्रधान 10 लाख रूपयें के कर्ज में होना कर्ज चुकारा करने हेतु पिथौरा में बड़े व्यवसायी के घर की रैकी कर अपने साथियों के साथ डकैती करने की योजना तैयार करना तथा व्यवसायी नंदू मोहंती के घर करोड़ो रूपयें नगदी मिलने की जानकारी देकर डकैती करने हेतु मकान का रैकी करना बताया तथा उक्त डकैती कार्य को करने हेतु अपने साथी आरोपी उमेश उर्फ मुन्ना पिता परदेशी बेहरा उम्र 23 वर्ष सा. बांजीपाली थाना बसना, आदर्श मिश्रा पिता स्व. सूरज कुमार मिश्रा उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम मोहका थाना बसना एवं चैतलाल उर्फ कान्हू पिता पुकराम खुंटे उम्र 28 वर्ष सा. बेलडीही पठार थाना बसना को घटना को अंजाम देने तैयार करना तथा बया चैक पास स्थित व्यवसायी नंदू मोहंती के घर को दिखाकर घटना को अंजाम देने हेतु तैयार किया जाना बतायें।

टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी के निशानदेही पर आरोपी उमेश उर्फ मुन्ना पिता परदेशी बेहरा उम्र 23 वर्ष सा. बांजीपाली थाना बसना, आदर्श मिश्रा पिता स्व. सूरज कुमार मिश्रा उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम मोहका थाना बसना एवं चैतलाल उर्फ कान्हू पिता पुकराम खुंटे उम्र 28 वर्ष सा. बेलडीही पठार थाना बसना को पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी उमेश उर्फ मुन्ना, आदर्श मिश्रा, चैतलाल खुंटे द्वारा आरोपी विकास प्रधान का मित्र होना तथा घटना दिनांक 22.10.20 के एक दिन पूर्व दिनांक 21.10.20 को आरोपी विकास प्रधान द्वारा व्यवसायी नंदू मोहंती (घटना स्थल) के मकान को दिखाने हेतु आरोपी आदर्श मिश्रा, उमेश उर्फ मुन्ना बेहरा को बया चैक पिथौरा बुलाना व व्यवसायी का घर दिखाना तथा आरोपी चैतराम उर्फ कान्हू का ओड़िशा के आरोपी जुना सा. सोहेला से जान पहचान होना व घटना को अंजाम देने व साथी जुना को ओड़िशा से घटना को अंजाम देने दो-तीन व्यक्तियों को तैयार करना बताया गया तथा आरोपी जुना द्वारा अपने साथी आरोपी सलन सा0 सोहेला, अश्वीन सा0 बड़गुच्छीया, मंजीत बाघ को घटना कारित करने तैयार किया जाना बताया। जिसके तहत् आरोपी आदर्श मिश्रा अपने हाथ में रिवाल्वर एवं जुना अपने हाथ में पिस्टल रखकर, मंजीत बाघ पूर्व योजना अनुसार दिनांक 22.10.20 आरोपीगण एक कार क्रमांक OD17U3868 एवं दो अपाचे मोटर सायकल से आकर प्रार्थी नंदू मोहंती घर डकैती करने की नियत से दाखिल और पिस्टल एवं रिवाल्वर के नोक पर प्रार्थी व उनके परिवार को धमकाते हुये घर का सभी नगदी व सोना-चांदी निकाल देने कहा गया अन्य तीन आरोपी प्रार्थी के घर के बाहर रैकी कर रहे थे। इस प्रकार उक्त घटना को करना बताया। उपरोक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपी आदर्श मिश्रा से घटना में प्रयुक्त 01 नग 7.62 रिवाल्वर, 02 नग जिन्दा कारतूस एवं आरोपी चैतलाल खुंटे से घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मोटर सायकल एवं आरोपी चैतलाल से 01 नग कत्ता जप्त किया गया। प्रकरण में फरार ओड़िशा की अन्य आरोपियो की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जावेगी।

आरोपी विकास प्रधान द्वारा बताया गया कि डकैती करने हेतु पिथौरा नगर के बाजार अंदर स्थित कबरा सरदार के घर को भी घटना कारित करने चिन्हित किया गया था किन्तु उक्त व्यवसायी का मकान नगर अंदर होने एवं आसपास सीसीटीव्ही कैमरा, भीड़भाड़ ईलाका होने से घटना अंजाम नही दे सकने बताये।

गिरफ्तार आरोपी-

विकास प्रधान पिता नंदलाल प्रधान उम्र 29 वर्ष ग्राम बरबसपुर थाना बसना        

उमेश उर्फ मुन्ना पिता परदेशी बेहरा उम्र 23 वर्ष सा. बांजीपाली थाना बसना।

आदर्श मिश्रा पिता स्व. सूरज कुमार मिश्रा उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम मोहका थाना बसना

चैतलाल उर्फ कान्हू पिता पुकराम खुंटे उम्र 28 वर्ष सा. बेलडीही पठार थाना बसना।

 

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-

मंजीत बाघ उर्फ मनोज पिता शंकर बाघ उम्र 27 वर्ष सा0 काटापाली बरगढ़ (ओड़िसा)

अश्वनी बढगुचिया पिता पद्यलोचन बढ़गुचिया उम्र 22 वर्ष सा. ग्राम बढपदर थाना मेलछामुण्डा(ओड़िशा)

प्रकाश यादव पिता शांतिलाल यादव उम्र 30 वर्ष सा. सब्जी मण्डी के पास बाजार पारा सरायपाली थाना सरायपाली।

 

फरार आरोपी-

जुना, मोह0 सेलेन, आलोक कुमार साकिनान सोहेला बरगढ़ (ओड़िशा)

 

जप्त सामग्री-

                1-           01 नग 7.62 रिवाल्वर

                2-           02 नग जिन्दा कारतूस

                3-           02 नग अपाचे मो0सा0

                4-           01 नग कत्ता

                5-           04 नग मोबाईल।




अन्य सम्बंधित खबरें