news-details

सेतु युवा साहित्य मंच में मातारानी का जगराता "काव्यांजलि"

पिथौरा :- गत दिनांक 24 अक्टूबर दिन शनिवार को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर सेतु युवा साहित्य मंच के व्हाट्सएप पटल पर माता रानी का जगराता काव्यांजलि का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की स्तुति के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आ. लक्ष्मी प्रिया देवांगन जी, विशिष्ट अतिथि आ. बोधन राम निषाद विनायक जी, अध्यक्ष आ. शंकर सिंह सिदार जी एवं मंच के संस्थापक आ. सेतराम साहू सेतु मार्तंड जी ने अपने कर कमलों से पूजा अर्चना की साथ ही कोकिल कंठी लोक गायिका सुश्री संतोषी साहू जी ने मधुरिम सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की।

काव्यजंलि कुण्ड में आहूति स्वरूप आ. विनोद कुमार जोगी जी के मंच संचालन में प्रबुद्ध कलमकारों ने क्रमशः अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। जिसमें पुष्पा गजपाल पीहू, बोधन राम निषाद विनायक, गायत्री श्रीवास, सोहन खरे, साक्षी साहू सुरभि, राजेश कुमार निषाद, करमलाल मांझी, यमन पिसदा, सुषमा मोहन पांडेय, गीता सागर, गोकुल राम साहू धनिक, गोकुलानंद चौहान, भोजराज गोपी वर्मा, ज्योत्सना भरत लाल, द्रोपदी साहू, यशवंत कुमार चौधरी, राजेश कुमार साहू, हरि "हर" सिन्हा, शंकर सिंह सिदार, विनोद कुमार जोगी एवं सेतराम साहू सेतु जी ने अपनी मनोरम प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संस्थापक एवं अध्यक्ष जी ने आभार प्रर्दशित कर आगे भी इसी तरह की सफल कार्यक्रम की कामना के साथ काव्यांजलि की समाप्ति की घोषणा की।




अन्य सम्बंधित खबरें