मोटर साइकल में भिडत मामला दर्ज.
थाना बागबाहरा अंतर्गत NH353 मेन रोड में दो मोटर साइकल भिडत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर को मोटर सायकल क्रमांक CG06 GH 7939 से दुलार सिंह दीवान और उसका दोस्त कमलनारायण साहू के साथ ग्राम लभराकला अपने दोस्त जितेन्द्र ध्रुव के घर छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. जो ग्राम लभराकला से कमलनारायण के ससुराल ग्राम खैरटखुर्द आ रहे थे कि शाम करीब 07:30 बजे NH353 मेन रोड अग्रवाल पेट्रोल पम्प बागबाहरा के पास सामने विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG06 GH 5654 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर दुलार सिंह की मोटर सायकल CG06 GH 7939 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
एक्सीडेन्ट से दुलार सिंह को दाहिना पैर, घुटना व हाथ में तथा कमलनारायण साहू को दाहिने पैर के घुटना में, सिर में, मुंह में चोटे आयी है. जिसके बाद उन्हें डायल 112 वाहन से सीएचसी बागबाहरा लाया गया और कमलनारायण साहू का प्राथमिक उपचार पश्चात डाक्टर द्वारा रायपुर रिफर किया गया है.
मामले की शिकायत पर आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.