बुन्देली से 31 लीटर महुआ शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार - CG Sandesh

बुन्देली से 31 लीटर महुआ शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार

तेन्दूकोना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम बुन्देली में दो व्यक्ति से अवैध देशी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर मुखबीर की निशानदेही पर व्यक्ति को घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ कर पुछताछ करने पर उक्त आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अपने पास रखे एक सफेद प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर वाली जरीकेन में 16 लीटर हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब जुमला 16000 ML कीमती 3200/-रूपये पेश किया किया जिसे पुलिस ने जप्त कर. आरोपी हरी प्रसाद कलार पिता इन्दल प्रसाद कलार उम्र 45 वर्ष साकिन रामनगर बुंदेली पर धारा 34(2) के तहत कार्यवाही किया है.


इसी तरह तेन्दूकोना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम बुन्देली रपटा नाला में दो व्यक्ति से योमन लाल प्रभाकर एवं सुकदेव प्रभाकर नामक व्यक्ति से अवैध देशी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि व्यक्तियों को घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकडकर पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अपने पास रखे एक प्लास्टिक सफेद रंग की जरीकेन में 10 लीटर एवं एक सफेद मठमैला 05 लीटर वाली जरीकेन में 05 लीटर जुमला 15 लीटर, 15000ml कीमती करीबन 3000/-रूपये को पेश करते हुए अपना नाम योमन लाल प्रभाकर उम्र 30 साल साकिन बुन्देली, एवं सुकदेव प्रभाकर उम्र 70 वर्ष साकिन बुन्देली बताया. जिसपर दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) अपराध एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें