संभागीय फ्लाईंग स्कवाड की टीम ने  भंवरपुर से जप्त की मिलावटी... - CG Sandesh

संभागीय फ्लाईंग स्कवाड की टीम ने भंवरपुर से जप्त की मिलावटी शराब.

जिले की शराब दुकानों में मिलावट और दो नंबर की शराब का खेल बदस्तूर जारी है। विभाग के अफसर मामले में चुप्पी साधे हुए हैं और  होने वाली किसी घटना के इंतजार में  हैं ।

शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आया है। संभागीय फ्लाईंग स्क्‍्वायड की टीम ने सोमवार को इस दुकान से 69 पेटी मिलावटी शराब जब्त की है। मामले में लगातार रायपुर के उच्चाधिकारियों को शिकायत मिल रही थी।

मजेदार बात यह है कि एक दिन पहले जिला आबकारी के मातहत 5 पेटी शराब जब्ती की कार्रवाई कर लौटे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को संभागीय उड़नदस्ता टीम ने भंवरपुर देशी शराब कान में दबिश दी। टीम ने 50 पेटी अध्दी और 15 पेटी बॉटल में मिलावटी शराब जब्त की है।

उड़नदस्ता प्रभारी इकबाल खान ने बताया कि उच्च अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि भंवरपुर स्थित देशी शराब दुकान में भारी मात्रा में मिलावट का खेल चल रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों ने संभागीय उड़नदस्ता की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्रवाई के लिए जब भंवरपुर स्थित देशी जब टीम पहुंची तो उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया कि कान के कर्मचारियों को मिलावटी शराब हर में रखा था। ऐसे में टीम ने दुकान में रखे हर पेटी की जांच की गई। इस दौरान कुल  69 पेटी मिलावटी शराब मिली है।

मामले में दुकान के सपरवाइनर परवाइजर की संलिप्तता पाई गई है। बताया गया कि मामले में प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सूत्रों की मानें तो उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले रविवार को जिले की टीम भंवरपुर  पहुंची. यहां महज 5 पेटी मिलावटी शराब पकड़ने की खानापूर्ति की और लौट गई.

मामले में उड़नदस्ता प्रभारी का कहना है कि जिला स्तरीय टीम ने कार्रवाई की थो, तो मिलावटी शराब की और पेटियां वहीं क्यों छोड़ी ? इसका प्रकरण क्यों तैयार नहीं किया गया?

जिले की शराब दुकानों में चल रहे ओवररेट, मिलावटी और दो नंबर की शराब के खेल में जिला अफसर मौन साधे हुए हैं  उच्चाअधिकारीयों से लेकर ऊपर लेवल तक के लोग इस खेल में लिप्त हैं. 10-20 पौव्वा शराब पकड़ने पर जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासत्रिक नाम सहित पीआरओ से समाचार जारी करवाने से नहीँ चूकती. जबकि मिलावटी शराब, ओवर रेट और नंबर की शराब के मामले सामने आने पर फोन उठाने तक से परहेज किया जाता है.


अन्य सम्बंधित खबरें