सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही - CG Sandesh

सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही

तेन्दूकोना पुलिस ने 28 अक्टूबर 2020 को मुखबीर सूचना पर सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि अग्रवाल पेट्रोल पम्प के आगे जहां पर एक व्यक्ति मोटर सायकल मे बैठा था जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम लोकेश अग्रवाल निवासी तेन्दूकोना का होना बताया एवं उसके मोबाईल को चेक करने पर अंको से लिखा हुआ आईपीएल सट्टा पर्ची मिला साथ ही चेक करने भी हाथ से लिखा हुआ 01 नग सट्टा पर्ची मिला.

पुलिस ने बताया कि आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपी के कब्जे से आईपीएल लिखा हुआ 01 नग सट्टा पर्ची जिसमें RCB एवं MI लिखा हुआ सट्टा पर्ची जिसमें कुल 26.000/- रूपये का पर्ची लेख, एक सिल्वर कलर VIVO कम्पनी का मोबाईल कीमती 8000, नगदी रकम 1500/- रूपये, (4) एक काले कलर का मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GG 5023 लाल काला कलर कीमती 20,000/- रूपये को जप्त किया गया.

तथा वहीं दीपक अग्रवाल का मोबाईल को चेक करने पर अंको से लिखा हुआ कई सट्टा पर्ची मिला साथ ही चेक करने भी हाथ से लिखा हुआ सट्टा पर्ची मिला. जिसके कब्जे से कल्याण लिखा हुआ 04 नग सट्टा पर्ची जिसमें अंक एवं रकम लिखा हुआ (1) 1900/- (2) 2400/- रूपये (3) 200/- रूपये तथा 2250/- रूपये का पर्ची कुल 6750/- रूपये, एक काले कव्हर लगा सफदे रंग VIO कम्पनी का मोबाईल कीमती 8000/- रूपये, नगदी रकम 850/- रूपये, मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GG 9193 लाल काला कलर कीमती 20,000/- रूपये को जप्त किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें