5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त.

पुलिस चौकी बुन्देली में मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम हिरामन साहू पिता आश्रित साहू उम्र 50 वर्ष साकिन हसदा थाना मगरलोड जिला धमतरी हाल नवाडीह बुन्देली का होना बताया तथा आरोपी के पास रखे एक सफेद प्लास्टिक जरिकेन में करीबन 05 लीटर से बना हुआ हाथ भट्टी से महुआ शराब जुमला 5000ml कीमती करीबन 1000 रूपये मिला. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें