10 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त.
बागबाहरा पुलिस मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोटरीपानी में एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर ग्राम कोटरीपानी मन्नूधर के घर बाडी में घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकडे. जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम मन्नुधर गोंड पिता बुटीराम गोंड उम्र 45 साल बताया.
जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर महुआ शराब एवं एक पीला रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर महुआ शराब जुमला 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें