बदल गया 'Laxmmi Bomb' का नाम, अब इस नाम से रिलीज होगी अक्षय की फिल्म
हिंदूवादी संगठन भी अक्षय पर निशाना साध रहे थे. उनका कहना था कि इस तरह के नाम से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं. लगातार ट्रोलिंग और विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया है.
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मीबॉम्ब के नाम को लेकर चल रहे जबरदस्त विवाद के बाद फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार इस फिल्म का टाइटल बदल दिया है. OTT प्लेटफॉर्म पर अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नाम अब लक्ष्मी रखा गया है. अक्षय की इस फिल्म को पिछले कुछ समय में कई विवाद झेलने पड़े हैं. हिंदूवादी संगठन भी अक्षय पर निशाना साध रहे थे. उनका कहना था कि इस तरह के नाम से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं. लगातार ट्रोलिंग और विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया है.
राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को गुरुवार को सेंसर
सर्टिफिकेट के लिए भेजा गया था. जिसके बाद नाम बदलने का निर्णय लिया गया.
अक्षय की ये फिल्म अब 'लक्ष्मी' के नाम से रिलीज होगी. बता दें, ये फिल्म 9
नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म में कॉमेडी और डर दोनों का
तड़का है. वीडियो की शुरूआत में अक्षय कहते हैं कि जिस दिन मेरे सामने भूत
आएगा वो चूड़ियां पहन लेंगे. फिल्म में अक्षय के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं.
अक्षय
की यह फिल्म सुपर हिट तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुनी 2 : कंचना’ की रीमेक
है जो राघव के इर्द-गिर्द घूमती है. राघव एक बहुत ही डरपोक किस्म का आदमी
है, जिस पर एक ट्रांसजेंडर महिला का भूत सवार हो जाता है. राघव के माध्यम
से उस ट्रांसजेंडर औरत की आत्मा उन लोगों से बदला लेती है, जिन्होंने
जीते-जी उसकी जिंदगी तबाह कर दी थी.
इस फिल्म को पहले अपने
टाइटल लक्ष्मीबॉम्ब के लिए ट्रोल किया गया था फिर इस फिल्म पर लव जिहाद को
प्रमोट करने का आरोप लगा. इसके बाद फिल्म के मेकर्स को श्रीराजपूत कर्णी
सेना द्वारा एक लीगल नोटिस भेजा गया था. इस नोटिस में डिमांड की गई है कि
इस फिल्म के टाइटल को बदला जाए.
इस लीगल नोटिस के मुताबिक, फिल्म का
टाइटल 'लक्ष्मी बॉम्ब' मां लक्ष्मी को लेकर काफी अपमानजनक है. इस नोटिस
में कहा गया है कि लक्ष्मी का नाम बॉम्ब के साथ जोड़ने से हिंदू धर्म की
भावनाएं आहत हुई हैं. वहीं, वरिष्ठ एक्टर मुकेश खन्ना ने भी इस फिल्म की
आलोचना करते हुए कहा था कि क्या अल्लाह या जीसस के नाम को किसी फिल्म के
टाइटल के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है?
अक्षय निभा रहे हैं किन्नर का रोल
डायरेक्टर
राघव लॉरेंस ने कहा कि हम पहले उसी नाम के साथ जाना चाहते थे फिर हमें लगा
कि कुछ ऐसा नाम होना चाहिए जिससे हिंदी पट्टी के दर्शक खुद को कनेक्ट कर
सके. इसके आगे बॉम्ब इस लिए लगाया गया क्योंकि ये शब्द फिल्म के पावरफुल
ट्रांसजेंडर कैरेक्टर से मेल खाता है. गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय ने
पहली बार एक किन्नर का रोल निभाया है और इससे पहले भी हॉरर जॉनर फिल्म
भूलभुलैया में काम कर चुके हैं.