खरसिया विधानसभा के युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने प्रद... - CG Sandesh

खरसिया विधानसभा के युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी

सभी प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री "श्री भूपेश बघेल जी" के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम हासिल कर रहा हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ गरीब, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण सहित विकास के विभिन्न क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचेगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। यह भारत का 26 वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं।

छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें