मुखबीर की सूचना मिलने पर भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही...बिजली के खंभे के नीचे रोशनी में 5 जुआरियों को जुआ खेलते पुलिस ने पकड़ा...
थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 30/10/2020 को जरिये मुखबीर सूचना पर ग्राम लोढाझर बस्ती चौक के पास सार्वजनिक स्थान में बिजली खंबा के बिजली रोशनी के नीचे तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक हार जीत का जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने रेड कार्यवाही कर पकड़ा। कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग गये..!
मौके पर पकडे गये जुआरी..
रूपचंद साहू पिता गोपीचंद उम्र 55 वर्ष के फड से 200रू पास से 250रू शिवकुमार यादव पिता हलधर उम्र 27 वर्ष के फड से 150रू पास से 320रू 3.नेत्रानंद साहू पिता स्व. कन्हैया लाल उम्र 43 वर्ष के फड से 170रू पास 330रू विजय साहू पिता कांशीलाल साहू उम्र 25 वर्ष के फड से 230रू पास से 260रू बंशीधर साहू पिता मितराम साहू उम्र 55 वर्ष के फड से 100रू पास से 320रू सभी लोढाझर से नगदी रकम 2330/ रूपये 52 पत्ती तास एवं एक प्लास्टिक बोरी को जप्त कर । आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है..!