थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम मोहंदी में दो परिवारों के बीच मारपीट पर काउंटर मामला दर्ज
नाथीला ध्रुव के अनुसार वह 02 नवंबर 2020 को शाम करीबन 5 बजे नाथीला ध्रुव अपने बाडी से गजेंद्र के सुअरो को खेदते हुए उसके घर पहुँचाने जा रही थी. जिसे गजेन्द्र कांशी राम सोनवानी के गुपचुप ठेला के पास मिला तब नाथीला ध्रुव बोली कि सुवर को सम्हाल के रखो हमारी बाडी के लगाये सब्जी को नुकसान पहुंचा रही है. जिसे सुनकर कृष्णा सोनवानी चिडहाते हुए बोला अच्छा हुआ नुकसान पहुंचाया. और अश्लील गाली गलौज किया. तब नाथीला ध्रुव घर जाकर घटना के बारे में अपने पति अगेश्वर ध्रुव को बताई, तब नाथीला ध्रुव का पति और नाथीला ध्रुव घर से बाहर निकलकर कांशी राम सोनवानी के गुपचुप ठेला के पास गये तब नाथीला ध्रुव के पति अगेश्वर ध्रुव ने कृष्णा सोनवानी को बोला कि मेरी पत्नि को क्यो गाली गलौज किये हो इतने में कृष्णा सोनवानी नाथीला ध्रुव के पति और नाथीला ध्रुव को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. जिसकी आवाज सुनकर कांशी राम सोनवानी, पिता गोविन्द सोनवानी, दशोदा सोनवानी भी आ गये और चारो मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और नाथीला ध्रुव के पति को कृष्णा सोनवानी ने राचर में लगे लकडी से मारपीट किया. तभी बीच बचाव करने नाथीला ध्रुव का देवर हेमलाल ध्रुव, ननद टुकेश्वरी ध्रुव आये तो उन्हे भी चारो ने मिलकर मां बहन की गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने चारो आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि कृष्णा सोनवानी के अनुसार वह 02 नवंबर 2020 को शाम करीबन 5 बजे ब्यारा से जलाऊ लकडी लेकर घर आ रहा था. तथा कांशी राम सोनवानी के गुपचुप ठेला के पास पहुंचा था. उसी समय गांव के अगेश्वर ध्रुव ने तुम मेरी पत्नि का क्यों मजाक उडाये हो कहकर मां बहन की गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. जिसकी आवाज सुनकर उनका भाई हेमलाल ध्रुव, डिगेश्वर ध्रुव, संतु ध्रुव, भी आ गये और सभी ने मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए पास में रखे चिरा लकडी से अगेश्वर ध्रुव ने मारपीट किया. तभी बीच बचाव करने पहुंचे कृष्णा के पिता गोविन्द सोनवानी, भाई कांशीराम सोनवानी एवं भाई बहु चंचला सोनवानी को भी चारो ने मिलकर मां बहन की गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.