मोटर पम्प और केबल वायर चोरी करने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में.
बागबाहरा
थाना अंतर्गत 21 जुलाई 2020 को ग्राम कोटनपाली में प्रार्थी सुखनलाल साहू
के कृषि भूमि से सिंचाई करने के लिये पांच एच.पी. सोलर पंम्प में लगें लगभग सौ फुट
केबल वायर तथा दिनांक 26 अगस्त 20 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर
पालिका परिषद बागबाहरा द्वारा वार्ड क्र0 12 तेन्दुलोथा व्यायाम शाला में स्थित ट्यूबवेल
के मोटर पम्प 2
HP पुरानी
इस्तेमाली कीमती 17,300 एवं केबल वायर 100 फिट पुरानी इस्तेमाली को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के
संबंध में थाना बागबाहरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.
विवेचना के दौरान 01 नवंबर 2020 को संदेही जोहन देवार पिता घासीराम देवार उम्र 30 वर्ष सा. वार्ड नं 15 रावणभाठा बागबाहरा के कब्जे से अपराध क्रमांक 129/20 धारा 379 भादवि में चोरी किये गये सामाग्री 100 फ़ीट केबल वायर कीमती 12000 रूपये तथा अपराध क्रमांक 159/2020 धारा 379 भादवि में चोरी किये गये सामाग्री एक AVON कंपनी का 2 HP मोटर पम्प कीमती 17,300 एवं एक काले रंग का केबल वायर फ़ीट पुरानी इस्तेमाली 2550 रूपये. तथा घटना में प्रयुक्त किये गये मोटर सायकल TVS एक्सल क्रमांक CG 06 GP 5357 पुरानी इस्तेमाली कीमती 15000 रूपये कुल जुमला 46850 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया.
मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गया है. यह संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि स्वराज त्रिपाठी, प्रआर 264 भोलेन्द्र ठाकुर आर. हेमलाल निषाद, भूपेन्द्र चंद्राकर,सायबर सेल से आरक्षक दिनेश साहू का विशेष योगदान रहा.