ट्रक ने मोटर साइकल को मारी ठोकर मामला दर्ज - CG Sandesh

ट्रक ने मोटर साइकल को मारी ठोकर मामला दर्ज

थाना बागबाहरा अंतर्गत भगवान दास पेट्रोल पम्प के पास ट्रक द्वारा मोटर साइकल को ठोकर मारने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि वीर सिंग चक्रधारी अपने चचेरा भाई जितेन्द्र पाडे के साथ उसी की मोटर सायकल बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 06 GC 1875 में फरौदा से तीन दिन पहले अपनी बुआ के घर आमाकोनी थाना खल्लारी गया था.

जहाँ से 02 नवंबर 2020 को वापस घर अपने मोटर सायकल में आते समय बागबाहरा पहुँचने पर मोटरसायकल में पेट्रोल खत्म होने पर भगवान दास पेट्रोल पम्प बागबाहरा में करीबन रात्रि 08:00 बजे पेट्रोल डलाने पेट्रोल पम्प में घुस रहा था. तभी उसी समय पेट्रोल पम्प से ट्रक क्रमांक CG 06 GL 8500 डीजल डलाकर बाहर निकलते समय ट्रक के चालक के द्वारा अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर जितेन्द्र पाडे की मोटरसायकल को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे जितेन्द्र पाडे के दाहिना पैर के घुटना के नीचे चोट लगकर टुट गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें