अपने जमीन पर जेसीबी मशीन चला रहा हूं कहने पर मारपीट मामला दर... - CG Sandesh

अपने जमीन पर जेसीबी मशीन चला रहा हूं कहने पर मारपीट मामला दर्ज

थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम जामगांव अपने जमीन पर जेसीबी मशीन चला रहा हूं कहने पर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर के दोपहर करीबन 01:30 बजे जीवराखन गोंड बरपारा खार के अपने भर्री को मेघनाथ यादव के जेसीबी मशीन से खेत बनवा रहा था. उसी समय गांव के भगवान यादव आया और जेसीबी चालक मेघनाथ के भांजा को मेरे खेत में लगें कांटा तार को मत उखाडना बोला.

जिसपर जीवराखन गोंड द्वारा मै अपने जमीन पर जेसीबी मशीन चला रहा हूं आपके जमीन में नही चला रहा हूं कहने पर भगवान यादव जीवराखन गोंड को मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए लात एवं डण्डे से मारपीट किया.

जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा से प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर ईलाज हेतु आरएलसी अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें