शिक्षक के घर से चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

शिक्षक के घर से चोरी, मामला दर्ज

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में शिक्षक के घर से चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सोहन लाल साहू शास0 पूर्व माध्य0 शाला सोरिद महासमुंद शिक्षक के पद पर पदस्थ है. जो 28 अक्टूबर के करीब 11.30 बजे घर के अपने कमरा में ताला लगाकर महासमुंद सोरिद स्कुल काम से गया था।

इसके बाद 03 नवम्बर को 12.30 बजे जब शिक्षक घर आया तो देखा दरवाजा का कुंदा कटा हुआ खुला था तथा अंदर कमरा में जाकर देखा तो स्टील आलमारी का लाक एवं उसके अंदर का लाकर टुटा हुआ था एवं लाकर में रखे सोने की चैन 01 नग 15 ग्राम कीमती करीबन 30,000/- रू., चांदी की अंगुठी कीमती करीबन 500/- रू. एवं नगदी रकम 14,000/- रूपया जुमला 44,500/- रूपया को किसी अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें