पिथौरा में 76 व्यक्तियो के विरुद्ध 7600 की चलानी कार्रवाई की... - CG Sandesh

पिथौरा में 76 व्यक्तियो के विरुद्ध 7600 की चलानी कार्रवाई की गई

सर्दी में कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में भलाई: एसडीएम श्री गोलछा

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल मंगलवार की समय सीमा की बैठक में सभज़िले के सभी अनुविभागीय एवं दंडाधिकारियों को और जिले की जनता से अपील की की ठंड के मौसम मे कोरोना वाइरस के रोकथाम हेतु ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है इसलिये मास्क का और सोशल डिसटेंसिंग के साथ ही साबुन से अनिवार्य रूप से हाथ धोते रहे । कोरोना का ख़तरा अभी टला नहीं है ।

इसी को ध्यान मे रखते हुए अनुविभागीय एवं दंडाधिकारी श्री राकेश गोलछा ने नगर पंचायत पिथौरा मे विगत 2 दिवस से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के उददेश्य से समस्त दुकानदारो और जनता को जागरुक बनाने हेतु अभियान चलाया है । उनके द्वारा लगातार मुनादी का कार्य भी कराया जा रहा है । स्थानीय व्यापारी संगठनो को इस हेतु समझाईश दी जा रही है कि दुकानो पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और दूरी बनाये रखने के लिये ग्राहको को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि हाथ भी साबुन से धोते रहे या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें ।

इसी कड़ी मे बुधवार को नगर पंचायत पिथौरा और पुलिस विभाग के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर तथा विशेषकर भीड वाले स्थलो पर मास्क ना लगाने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी श्री केशव कोसले और मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आज सार्वजनिक स्थलो पर मास्क ना लगाने वाले 76 व्यक्तियो के विरुद्ध 7600 रुपये का चालान वसूल किया गया है। इंसिडेंट कमांडर और अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री राकेश कुमार गोलछा के द्वारा जानकारी दी गई है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम मे सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने और अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें, सेनिटाइज़र का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी का पालन करने के उददेश्य से आगे भी अनुविभाग पिथौरा के अन्तर्गत जागरुकता अभियान का संचालन करते हुए कार्रवाई की जायेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें