मामूली विवाद बना मौत की वजह...नशे की हालत में अपचारी बालक और... - CG Sandesh

मामूली विवाद बना मौत की वजह...नशे की हालत में अपचारी बालक और साथियों ने की थी हत्या..अधजली लाश और जली हुवी गाड़ी का राज हुवा पर्दाफ़ाश....छत्तीसगढ़ में बढ़ते क्राईम..

राजधानी रायपुर में एक बार फिर मामूली विवाद के चलते नशे की हालत में हत्या करने का मामला सामने आया है।

मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरहट्टा का है जहां सुनसान स्थान स्थान पर अलसुबह मृतक किशन गिलहरे का अधजला शव व जाली हुई गाड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी।

पुलिस ने महज चंद घंटों के अंदर इस वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से मृतक की हत्या करने के पश्चात उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया था जिससे युवक अधजला हो गया था। वही एक्टिवा वाहन को दूसरे स्थान पर ले जाकर पूरी तरह से जला दिया गया।

आरोपियों ने पहले से ही मृतक की हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया है व आईपीसी की धारा 302,201,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।पुलिस ने बताया कि मृतक किशन अपने मामा के घर 1 माह पूर्व से रह रहा था और रोजी मजदूरी का काम करता था व कल 3 नवंबर को रिश्तेदार की बेकरी की दुकान में दोपहर 1 बजे गया था और शाम 5 बजे घर जाने निकला था पर घर नहीं पहुंचा था। पूरी रात किशन की खोजबीन की गई परंतु उसका कोई पता नहीं चला जिसके बाद सुबह एक व्यक्ति का शव व जाली एक्टिवा वाहन मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के तुरंत बाद एसएसपी अजय यादव द्वारा दिए गए निर्देश के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने में जुट गए जिसके बाद घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते अज्ञात आरोपीयो के संबंध में पतासाजी कर जानकारी जुटाई गई। जब पुलिस टीम ने आसपास के लोगो से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक का पीपरहट्टा निवासी एक नाबालिग युवक से विवाद हुआ था जिसके आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा नाबालिक को इस संबंध में पूछताछ की गई जो लगातार पुलिस टीम को गुमराह करते रहा। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पूनम ठाकुर, प्रकाश निर्मलकर एवं राहुल वर्मा सहित एक और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें