तलवार लहराने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही.
खल्लारी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर भीमखोज संतोषी नगर चौक मे एक व्यक्ति को हाथ मे लोहे का कत्ता लहराकर गाली गलौच करने पर पकड़ा है. पुलिस ने बताया कई आरोपी को लेकर मोहल्ले मे भय व्याप्त था. आरोपी हष्ट पुष्ट हाथ मे तलवार रखे लहराते गाली गुप्तार कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय प्रधान पिता बौंछा प्रधान उम्र 30 साल ग्राम दशमुड़िया थाना कोलिंगो जिला जाजपुर ओडिसा का निवासी है, जिसके कब्जे से एक लोहे का कत्ता जिसकी कुल लम्बाई करीब 17 इंच लकड़ी का बेट लगा हुआ बेट की लम्बाई 7 इंच, फल की लम्बाई 10 इंच, चौडा़ई 4 इंच एक सिरा धारदार किमती करीब 100 रूपये बरामद किया गया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें